इंडिया में दिल दहलाने आई टॉप रेटेड Horror Film, पर 38 सेकंड के अहम सीन पर चल गई CBFC की कैंची; नाराज लोग

 

हाइएस्ट रेटेड हॉरर फिल्म ऑब्सेशन (Obsession) पर सेंसर बोर्ड की कैंची चल गई है। ए सर्टिफाईड फिल्म के कट्स पर लोग नाराज हैं।







एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारत में साल 2026 की हाइएस्ट रेटेड हॉलीवुड हॉरर फिल्म ऑब्सेशन (Obsession) रिलीज हुई जिसका इंतजार इंडियन ऑडियंस लंबे समय से कर रहे थे। फिल्म A सर्टिफिकेट के साथ बड़े पर्दे पर आई, लेकिन दर्शकों के हाथ सिर्फ निराशा लगी।


इसकी सबसे बड़ी वजह ऑब्सेशन के बड़े सीन पर कैंची चलाना है। जी हां, सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने ऑब्सेशन के दो बड़े सीन्स काट दिए, वो भी फिल्म को ए सर्टिफिकेट मिलने के बावजूद।

ऑब्सेशन सबसे चर्चित हॉरर फिल्म है और CBFC के जरिए फिल्म के सीन्स को हटाए जाने से ऑडियंस नाराज है।
फिल्म से हटाए गए दो बड़े सीन

करी बार्कर की फिल्म ऑब्सेशन 29 मई को भारत में रिलीज हुई। फिल्म 1 घंटे 50 मिनट की थी, लेकिन भारत में इस फिल्म को 38 सेकंड कम अवधि के साथ रिलीज किया गया। सेंसर बोर्ड ने फिल्म से दो सीन हटाए हैं- एक बहुत ही वॉयलेंस से भरा था और दूसरा इंटीमेट सीन।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Aap Ki Awaz News
Aap Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume