नालायक औलादों को समझा लो, वरना, सूर्या हत्याकांड पर CM योगी की चेतावनी- दोस्ती में चाकूबाजी बर्दाश्त नहीं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद के सूर्या हत्याकांड पर कड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि नालायक औलादों को सबक सिखाना होगा और सज्जन के लिए सज्जन, दुर्जन के लिए दुर्जन हैं।




डिजिटल डेस्क, गाजियाबाद। गाजियाबाद सूर्या हत्याकांड को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सोमवार को उस समय कड़ा रुख दिखा, जब वे बिजनौर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सीएम योगी ने कड़े लहजे में कहा, 'चाकूबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।'


सोमवार को बिजनौर के एक कार्यक्रम में गाजियाबाद सूर्या हत्याकांड को लेकर सीएम योगी ने कहा, 'हम सज्जन के लिए सज्जन हैं और दुर्जन के लिए दुर्जन।'

सीएम योगी ने कहा कि बकरीद पर गाजियाबाद में हिंदू युवक की हत्या की गई लेकिन, इस पर विपक्ष चुप रहा। उन्होंने कहा, 'नालायक औलादों को समझा लो, नहीं तो उन्हें सबक सिखाना होगा।'

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा, 'गाय को पशु मानने वाले इंसान नहीं है, गाय स्वाभाविक हमारी माता हैं।'
सूर्या पर चाकू से किया था हमला

बता दें कि ईद के दिन गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में सूर्या नाम के युवक को चाकू से हमला करके घायल कर दिया गया था। इसके बाद सूर्या की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Aap Ki Awaz News
Aap Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume