कॉकरोच जनता पार्टी' का बड़ा एलान: 6 जून को भारत आ रहे अभिजीत दिपके, जंतर-मंतर पर करेंगे प्रदर्शन

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने घोषणा की है कि वे 6 जून को भारत लौटेंगे और दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करेंगे।







डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।
'कॉकरोच जनता पार्टी' के फाउंडर अभिजीत दिपके ने सोमवार को बड़ा एलान किया है। अभिजीत ने कहा कि वह परीक्षा से जुड़ी गड़बड़ियों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन शुरू करने जा रहे हैं। उन्होंने साफ किया कि 6 जून को वो भारत लौटेंगे।


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी एक वीडियो मैसेज में दिपके ने अपने समर्थकों और छात्रों से दिल्ली पहुंचकर उनके साथ जुड़ने की अपील की है। उन्होंने कहा, 'अब हम सभी के लिए एक साथ आने का समय आ गया है। हमें भारत के संविधान के रास्ते पर चलते हुए शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठानी चाहिए।'



Post a Comment

Previous Post Next Post
Aap Ki Awaz News
Aap Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume